सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

मनाया कृष्ण को प्राकट्य महोत्सव

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

अग्रवाल उत्सव भवन में भागवत कथा के दौरान हुआ आयोजन

भीलवाड़ा। अग्रवालउत्सव भवन में बुधवार को श्री मद भागवत कथा महोत्सव में श्री कृष्ण का प्राकट्य उत्सव धूम धाम से मनाया गया। राधा कृष्ण महाराज ने नृसिंह अवतार, गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतार एवं श्री राम जन्म श्री कृष्ण जन्म पर भाव पूर्ण प्रवचन दिया। उन्होंने गो के संदर्भ में कहा कि गाय को पशु समझकर नहीं अपितु पालन कर्ता मां मानकर उसकी सेवा करें। गो उत्पादों का अधिकाधिक उपयोग करें। गाय की असली सेवा गोशालाओं में नहीं अपितु गोपाल द्वारा गाय का पालन को प्रोत्साहन मिलने पर ही संभव है। ऐसा संकल्प ले कि प्लास्टिक कचरे को गाय के खाने तक नहीं पहुंचने देंगे। महाराज श्री ने कन्या जन्म को उत्सव के रुप में मनाने का आव्हान किया। परिवार में कन्या जन्म को साक्षात लक्ष्मी का अवतार मानें।

राधिका गौरी से..... अग्रवालउत्सव भवन में आयोजित की जा रही श्री मद भागवत कथा के उपलक्ष्य में बुधवार रात भजन संध्या का आयोजन हुआ। भजन संध्या के दौरान भजन गायक प्रेरणा माहेश्वरी ने श् दौड़ड़ आते हैँ घनश्याम पल में कृपा होती है.....श्, थोड़ा-थोड़ा हरि का भजन करले.....श् तथा राधिका गौरी से ३.श् जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। श्रोताओं ने देर रात तक भक्ति रस का आनंद उठाया। इस दौरान राधा कृष्ण महाराज का भी सानिध्य मिला।

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें