सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

मनुस्मृति: ये लोग रास्ते में मिलें तो खुद ही पीछे हटकर दें रास्ता

vinay motiani1 मिनट में पढ़ें
मनुस्मृति: ये लोग रास्ते में मिलें तो खुद ही पीछे हटकर दें रास्ता

एस्ट्रो धर्म :

मनुस्मृति में जीवन से जुड़ी ऐसी बात बताई गई है जिससे जीवन में कई बातों का समाधान हो सकता है। ये श्लोक बहुत ही ज्ञानवर्धक हैं। इस श्लोक में भी जीवन से जुड़ी बातों पर प्रकाश डाला गया है। श्लोक के मुताबिक हमें कभी भी इन लोगों के रास्ते में नहीं आना चाहिए। ये लोग रास्ते में मिल जाएं तो हमें रास्ते से पीछ हटकर इन्हें रास्ता देना चाहिए। आगे की स्लाइ ड में पढ़ें कौन हैं वो लोग:

इस श्लोक के मुताबिक रथ पर सवार व्यक्ति के सामने बिल्कुल नहीं आना चाहिए। दरअसल देखा जाए तो रथ पर सवार व्यक्ति राज्य के प्रशासन से जुड़ा हो सकता है और उसके रास्ते में आना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। इसलिए उस रास्ते में नहीं आना चाहिए।

इसके अलावा वृद्ध हो या रोगी अगर ये कहीं से जा रहे हों तो इनके सामने से नहीं आना चाहिए। दरअसल वृद्ध लोग और रोगी की तबीयत कभी भी खराब हो सकती है अगर रास्ते में कहीं ये अस्पताल जा रहे हों तो इनके रास्तें में आकर इनके लिए परेशानी खड़ी करेंगे। इसी तरह बोझ उठाए हुए किसी इंसान को देखकर, राजा और किसी दूल्हे को देखने पर इन्हें पहले रास्ता देना चाहिए।

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें