सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

मनोज तिवारी ने लॉक डाउन के कारण प्रभावित जरूरतमंद लोगों के बीच खाना और मोदी किट का वितरण किया

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

AAJKI DELHI/YGRAAJ SHARMA

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए किए गए लॉक डाउन के कारण प्रभावित दिल्ली के जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरण किया। श्री तिवारी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा की पहल पर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लॉक डाउन के दौरान प्रतिदिन 5 परिवारों को भोजन कराने के लिए संकल्पबद्ध है। 200 लोगों के लिए भोजन वितरण के साथ ही जरूरतमंदों को मोदी किट वाला राशन अलग से बांटे गए। गरीब लोगों को लॉक डाउन के दौरान बांटे जाने वाले इस किट में चावल, दाल, बिस्किट, तेल और साबुन जैसे जरूरी सामान हैं। इस घड़ी में दिल्ली भाजपा प्रदेश लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर है।


श्री तिवारी ने कहा कि कोरोना वायरस ने लोगों को पूरी तरह से बेबस और लाचार कर दिया है ऐसे में किसी भी व्यक्ति को जरूरत के सामान के लिए तरसना ना पड़े इसके लिए भारतीय जनता पार्टी जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हर संभव कोशिश कर रही है साथ ही यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए। मेरी यही प्रार्थना है कि लोग अपने घरों में सुरक्षित रहें, भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता निरंतर प्रयास कर रहा है कि लोगों को खाने और जरूरत की चीजों की कमी ना हो और सभी जरूरतमंदों तक मोदी किट पहुंचाई जा सके।

विषय

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें