दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


पश्चिम बंगाल में चुनावी दंगल चरम पर है एक दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं । वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांकुरा में जनसभा के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला । ममता ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी के लोग कोलकाता में बैठकर हमारे खिलाफ साजिश कर रहे हैं, और वो इसलिए कर रहे हैं कि उन्हें पता है कि ममता को नहीं रोक पाएंगे ।
गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने एक बार फिर मंच पर दुर्गा पाठ किया, इससे पहले वह मंच पर चंडी पाठ भी कर चुकी है। उन्होंने कहा डॉक्टर ने मुझे आराम के लिए कहा मैं नहीं रुकी, अगर मैं रुक गई तो बीजेपी जनता को असहनीय दर्द देगी । उन्होंने कहा कि मैं 25 -30 किलोमीटर चलती हूं। लेकिन अभी खड़ी भी नहीं हो पा रही हूं, जिसके पांव में चोट लगती है वही दर्द समझता है। गृहमंत्री अमित शाह साजिश कर रहे हैं, गृह सचिव को नोटिस भेजा गया है। ममता ने आरोप लगाया है कि क्या चुनाव आयोग को अमित शाह चला रहे हैं। अम्फान और कोरोना जैसे संकट में केंद्र सरकार ने हमारी मदद नहीं की । ममता ने आरोप लगाया है कि बीजेपी की रैली में लोग नहीं आ रहे तो बीजेपी पैसों से लोगों को बुला रही है, पीएम मोदी और अमित शाह को बंगाल की बजाय देश पर ध्यान देना चाहिए , अगर बीजेपी पैसा भी दे और रैली में बुलाए तो पैसा ले लेना पर वोट टीएमसी को ही देना। ममता ने कहा अगर बीजेपी सरकार बंगाल में आती है तो लोगों को अधिकारों से वंचित कर दिए जाएंगे, लोग उनकी रैली में नहीं आ रहे इसलिए बीजेपी बहुत परेशान है। लोग इसलिए नहीं आ रहे क्योंकि बीजेपी उन पर अत्याचार करती है। उन्होंने कहा हम बंगाल में बाहरी गुंडों को चुनाव लड़ने नहीं देंगे, बीजेपी बाहुबल के दम पर सरकार बनाने की कोशिश कर रही हैं ।
मनोज साहू
विषय