सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

मशहूर सिंगर जावेद अली ने कोरोना काल की वेदना को लेकर गाया गाना ‘क्यों खुदा ख़फा रहा’

Journalist Today Network2 मिनट में पढ़ें

मशहूर सिंगर जावेद अली ने कोरोना काल की वेदना को लेकर गाया गाना ‘क्यों खुदा ख़फा रहा’https://youtu.be/EMqhqpNWnnE
वैश्विक महामारी कोरोना ने दुनिया भर में बीते साल तबाही मचाई, उससे अछूता हमारा प्रदेश बिहार भी नहीं रहा. कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन में बिहार जैसे प्रदेश के लोगों की हालत क्या हुई, ये सब मीडिया के माध्यम से सबों ने देखा. मगर उनके दर्द को और नजदीक से महसूस करते हुए मशहूर सिंगर जावेद अली ने एक बेहद मार्मिक गाना ‘क्यों खुदा ख़फा रहा’ तैयार किया है, जो यू आर ए वर्ल्ड एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया. इस गाना का निर्माण बिहार के बेटे आशीष भारती ने किया है.लिंक : https://youtu.be/EMqhqpNWnnEमशहूर सिंगर जावेद अली का यह गाना हर उस व्यक्ति की वेदना को दर्शाता है, जो लॉकडाउन के वक़्त दोहरी मार झेल रहा था. उन्हें जहाँ एक तरफ कोरोना ने डरा रखा था, वहीँ दूसरी ओर उनके पेट की भूख तडपा रही थी. ऐसे वक़्त में लोगों ने क्या किया और कैसे अपनी इस बुरे हालत से बहार आये, वो इस गाने में दर्शया गया है. गाना ‘क्यों खुदा ख़फा रहा’ में संगीत रमेश उर्मिलान्शु ने दिया है.आपको बता दें कि सिल्क की नगरी भागलपुर से आने वाले आशीष भारती एक इंजीनियर के साथ – साथ एक अभिनेता, फिल्म निर्माता, गायक, लेखक और गीतकार भी हैं. वे मुंबई में रहते हैं. उनके पिता का नाम रघुनंदन महतो और माता उषा देवी हैं. आशीष पढाई में हमेशा अव्वल रहे हैं. उनका कला के साथ लगाव उनकी माँ की वजह से है. माँ उनकी खुद भी एक सिंगर हैं. आशीष खुद का प्रोडक्शन कम्पनी U R A World Entertainment और Music label Ashish Bharti Studio भी चलाते हैं और इसी के बैनर तले उन्होंने गाना ‘क्यों खुदा ख़फा रहा’ भी रिकॉर्ड किया है, जो you tube के साथ spotify, जिओ सावन, विंक म्यूजिक, गाना डॉट कॉम, हंगामा और अमेज़न प्राइम पर उपलब्ध हैं. उन्होंने इस गाने में एक्टिंग भी की है और वे जल्द ही दो हिंदी फीचर फिल्म में भी काम करने वाले हैं. इसके अलावा उन्होंने सरस्वती वंदना, शंकर भगवन, हुनमान भगवान और दुर्गा माँ का गाना रिलीज होने वाला है.

--

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें