सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

महाकाल की विशेष झांकी एवं महाआरती का आयोजन

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

जयपुर। महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान श्री महाकाल मंदिर, 76/4, लैण्डस्केपिंग पार्क के सामने, शिप्रापथ, मानसरोवर, जयपुर में पूजा अर्चना की गई, दोपहर बाद भक्तों में ठंडाई वितरण की गई। इसके बाद शाम 7 बजे भगवान श्री महाकाल की विशाल भजन संध्या, विशेष झांकी एवं महाआरती का आयोजन किया।
महाकाल भक्त मण्डल जयपुर के सचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ था। भगवान श्री महाकाल का श्रृंगार किया गया। लोगों ने श्रद्धापूवर्क पूजा अर्चना की। इसके बाद सभी आने वाले भक्तों ने ठंडाई का आनंद लिया, तथा सड़क पर आने वाले लोगों को भी ठंडाई पिलाई गई।
शाम 7 बजे से भगवान श्री महाकाल की विशाल भजन संध्या, विशेष झांकी एवं महाआरती का आयोजन किया गया। लोगों ने जमकर भजनों का आनंद लिया। सैंकड़ो लोग भजन संध्या में शामिल हुए। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें