सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

महापौर ने कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु उत्तरी दिल्ली नगर निगम के क्षेत्रीय कार्यालयों में संक्रमण रोधी दवा का किया छिडकाव

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

आज की दिल्ली, योगराज शर्मा।

उत्तरी दिल्ली के महापौर, श्री अवतार सिंह नें आज कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु उत्तरी दिल्ली नगर निगम के क्षेत्रीय कार्यालयों, केशवपुरम, सिविल लाईंस व शहरी व सदर पहाडगंज कार्यालयों में संक्रमण रोधी दवा सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिडकाव किया। इस अवसर पर उपमहापौर, श्री योगेश वर्मा, नेता सदन, श्री तिलक राज कटारिया, केशवपुरम वार्ड समिति के अध्यक्ष, श्री जोगी राम जैन, उपायुक्त, सिविल लाईंस क्षेत्र, श्री गोपी आरवा, उपायुक्त शहरी व सदर पहाडगंज, सुश्री वेदिता रेड्डी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

महापौर श्री अवतार सिंह ने कहा कि थोडी सी जागरूकता व सावधानी से कोरोना वायरस जैसी वैश्विक स्वास्थ्य आपदा से हम निपट सकते है। उन्होंने कहा कि हम सब को कुछ छोटी-छोटी सावधानियां बरतने की जरूरत है जैसे की- अपने हाथ साबुन और पानी या अल्कोहल युक्त हैंड रब से साफ करें, खांसते या छींकते वक्त अपनी नाक और मुंह को टिश्यू या मुड़ी हुई कोहनी से ढकें, जिन्हें सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण हों, वे तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। उन्होंने दिल्ली के नागरिकों से भारत सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशानिर्देशों का पालन करने की भी अपील की।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें