सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

महापौर ने हिंदूराव अस्पताल में कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु तैयारियों व वार्डों का निरीक्षण किया

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

आज की दिल्ली, योगराज शर्मा

उत्तरी दिल्ली के महापौर ए श्री अवतार सिंह नें आज हिंदूराव अस्पताल में कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु तैयारियों व मरीजों के लिए बनाएं गए वार्डों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही महापौर ने अस्पताल परिसर में संक्रमण रोधी दवा सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिडकाव किया।

निरीक्षण के दौरान ने महापौर अस्पताल में डॉक्टरए नर्स व अन्य स्टाफ के लिए उपलब्ध सुरक्षा उपाय को भी देखा। महापौर ने कहा की कोरोना वायरस जैसी वैश्विक स्वास्थ्य आपदा से निपटने के लिए हम सब को साथ मिल कर प्रयास करने होंगे तभी हम इस लडाई को जीत सकते है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस से इस लडाई में हम सब का नेतृत्व कर रहें है और हम सब को उनका साथ देना है और देश को इस वैश्विक स्वास्थ्य आपदा से निकालना है।

महापौर ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम से सभी कर्मचारीए अधिकारीए डॉक्टरए नर्स व अन्य स्टाफ कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु सभी प्रयास कर रहे है तकि हम दिल्ली के नागरिकों को इस से बचा सके।

विषय

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें