इस शिव मंदिर में प्रकृति करती है 24 घंटे जलाभिषेक, सालभर नहीं रुकती जलधारा, सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़


बीकानेर । सनातन संस्कृति संरक्षणार्थ राष्ट्रत्कर्ष अभियान के तहत 14 नवम्बर को बीकानेर के माखन भोग में होने वाली विशाल धर्मसभा में धर्मोपदेश व आध्यात्मिक प्रवचन देने वाले महाराज श्री पुरीपीठाधीश्वर श्रीमज्जगद्गुरू शंकरचार्य पूज्यपाद स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज के बीकानेर पहुंचने पर अनुयायियों ने रेल्वे स्टेशन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पंडित राजेन्द्र किराडू की अगुवाई में द्वारका राठी,तोलाराम पेडि़वाल, डी पी पच्चीसिया, मोहन चांडक,नरसिंह बिन्नाणी,बाबूलाल मोहता,नरेश गोयल,विजय कुमार थिरानी,माणक गट्टाणी,मक्खन बजाज,सत्तू राठी,,जयनारायण डागा,बच्चू भाई,सुनील सारड़ा,दीपेन्द्र सोनी,बलदेव मून्दड़ा,महेश काबरा,शिवकिशन मल्ल,मनीष सांखला,रामगोपाल अग्रवाल,श्रीधर शर्मा,सुभाष मित्तल,मोहन राठी,भागीरथ स्वामी सहित बड़ी संख्या में श्रद्वालु उपस्थित थे। समिति के डी पी पच्चीसिया व राजेश चूरा ने बताया कि महाराज श्री का दो दिवसीय प्रवचन नापासर में होगा। 14 नवम्बर को बीकानेर के माखन भोग में धर्मसभा दर्शन दीक्षा,गोष्ठी और पादुकापूजन के आयोजन होंगे। कार्यक्रम में आने के लिये आने के लिये समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कई जगहों पर पीले चावल बांटकर धर्मसभा में आने का न्यौता दिया। जिसमें अधिकाधिक लोगों की भागीदारी के लिये अलग अलग टोलियां बनाकर आदि ने पीले चावल बांटे और धर्मसभा में आने का निमंत्रण दिया। धर्मसभा को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है।
Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810







