दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


तरावड़ी, रामलाल शर्मा
तरावड़ी में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बाइक पर सवार दो युवकों ने एक महिला का मोबाइल छीन कर फरार होने की कोशिश की तो आसपास के लोगों ने उनका पीछा कर बाइक सवार उस युवक को पकड़ लिया जिसने महिला का मोबाइल छीना था जबकि उसका दूसरा साथी भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए युवक की आसपास के लोगों ने जमकर धुनाई की। इसके बाद लोगों ने पुलिस को फोन किया। युवक नशे में इतना धूत था कि पुलिस के सामने उसने अपने कमीज अंदर से न केवल शराब की बोतल निकालकर लोगों को दिखाई बल्कि पुलिस की गाड़ी में बैठकर लोगों को बाए-बाए भी की। घटना सुबह करीब 11 बजें की है जब तरावड़ी दयानगर बस्ती की एक महिला बाजार से अपने घर वापिस लोट रही थी कि पिछे से दो बाइक सवार आए उन में से पिछे बैठे बाइक सवार ने महिला का मोबाइल छीन लिया और बाइक को तेज कर भागने लगे। महिला का शोर सुनकर आसपास के दुकानदार व राहगीर इन युवकों को पकड़ने लिए अपनी मोटरसाइकिलें इनके पीछे लगा दी कुछ दूरी पर जाकर लोगों ने पीछे बैठे वार्ड न.5 निवासी घनू को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की इस दौरान इस महिला का मोबाइल की सर्कीन भी टूट गई। घनू ने अपने साथ के दूसरे युवक नाम पोना बताया। उसने कहा कि उसने यह काम नशे में किया है। लेकिन जैसे ही पुलिस मौंके पर पहुंची तो लोगों से डरे हुए इस युवक में जान आ गई और उसने बड़ी ही बेशर्मी से अपनी कमीज के अंदर से शराब की बोतल निकालकर दिखाई और पुलिस की गाड़ी में बैठकर हंसकर लोगों को बाएं बाए भी की। वीरवार को सब्जी मंडी में व्यापासी से साढे तीन लाख रुपये लूट के अगले दिन ही इस घटना का होना भी यही संकेत दे रहा है कि तरावड़ी में अपराध लगातार बढ़ रहा है।
इस बारें में मामले के इंचार्ज सुखविंद्र सिंह ने बताया कि मोबाइल छीनने के दूसरे अपराधी पोना को तलाशा जा रहा है। दोनो के पकड़े जाने के बाद ही इन पर अगली कार्रवाही की जाएगी।