सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

महिला सशक्तिकरण के लिए जन सहयोग जरूरी - मनोज तिवारी

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली, योगराज शर्मा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने कहा है कि महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार कटिबद्ध है और उसका आदर्श उदाहरण है अध्यादेश लाकर नाबालिग मासूमों के खिलाफ यौन अपराध पर नकेल कसने के लिए कठोर कानून बनाया जाना। श्री मनोज तिवारी ने एक सामाजिक संस्था द्वारा महिला सशक्तिकरण पर संग्रीला होटल में आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन में यह बात कही।
श्री मनोज तिवारी ने कहा कि कानून बनाकर केंद्र की मोदी सरकार ने अपने वचन का पालन किया लेकिन महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र के कानून को जन-जन तक पहुंचाने का काम जन सहयोग पर निर्भर करता है। इसलिए हम सब लोग यह संकल्प लें कि इतिहास में पहली बार महिला सशक्तिकरण के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या योजना जैसी कई योजनाएं लाकर केंद्र सरकार ने पहल की है उसे देश के हर गांव, हर गली, हर शहर, हर घर तक पहुंचा कर सही मायने में महिला सशक्तिकरण के अभियान को सार्थक बनाएंगे। अगर हम सब ईमानदारी से महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई गई संसद की योजनाओं को जन-जन तक ले जाएं तो महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा एवं सरकार द्वारा बनाए गए कानून को मजबूती मिलेगी।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें