सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

महेश नवमी के उपलक्ष में भगवान शिव का रूद्वाभिषेक किया

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

खबर - हिमांशु मिढ़ा
हनुमानगढ़। टाऊन स्थानिय माहेश्वरी समाज द्वारा आज महेश नवमी के उपलक्ष में श्री लक्ष्मीनारायण मन्दिर नई धान मंडी हनुमानगढ़ टाऊन में भगवान शिव का रूद्वाभिषेक किया गया । इस अवसर पर माहेश्वरी सभा,माहेश्वरी युवा संगठन,माहेश्वरी महिला संगठन के सभी सदस्य उपस्थित थे । रूद्वाभिषेक के पश्चात माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा भजन कीर्तण का आयोजन किया गया। रूद्वाभिषेक के पश्चात भगवान शिव कि शोभा याक्षा निकाली गई जो नई धान मंडी से रवाना होकर माहेश्वरी भवन पर पहुची इस शोभा यात्रा में माहेश्वरी सभा के ओम प्रकाश माहेश्वरी,बृजरतन चाण्डक,किशनलाल चाण्डक,रतन लाहोटी,रविशंकर मून्धड़ा,गोपाल पचीसिया व अन्य माहेश्वरी बंधु मौजूद थे । माहेश्वरी भवन में भगवान शिव की आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया व अल्पहार का आयोजन किया गया ।

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें