इस शिव मंदिर में प्रकृति करती है 24 घंटे जलाभिषेक, सालभर नहीं रुकती जलधारा, सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़


पुजारी भवन में मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव खिरोड़ ( पवन दाधीच )श्रीमद्भागवत कथा वाचक पं. सांवरमल शास्त्री दांतरू वाले कहा कि मनुष्य के लिए माता पिता की सेवा से बढक़र कोई पुण्य नहीं है और माता पिता की सेवा करने से जीवन सफल हो जाता है। पं. शास्त्री सोमवार को बसावा रोड़ पर स्थित पुजारी भवन में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के चौथे दिन व्यासपीठ से श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होनें कहा कि माता पिता की सेवा करने से जहंा भगवान भी प्रसन्न होते है वहीं उस व्यक्ति की परिवार, समाज व देश में पहचान भी बनती है। कथा महोत्सव के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान सभी श्रद्धालुगण नाचने गाने लगे और खुशियां मनाने लगे। जन्मोत्सव के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी भी सजाई गई। इस मौके पर गजानंद पुजारी, दुलीचंद दर्जी, प्रदीप शर्मा, महावीर प्रसाद मोहनवाड़ी, जगदीश प्रसाद भींचर, रामलाल शर्मा, सांवरमल शर्मा, वासुदेव शर्मा, सीताराम शर्मा, दिनेश शर्मा, अरूण कुमार शर्मा, जुगलकिशोर दाधीच, उमेश कुमार, मनोहरलाल, कन्हैयालाल आदि मौजूद थे।
Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810







