सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

माली समाज का डाण्डिया मेला 1 मार्च को

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

बीकानेर। माली समाज समाज महादेव मंदिर बगेची ट्रस्ट, के तत्वावधान में शिव पार्वती मन्दिर गोपेशवर बस्ती बीकानेर में 01 मार्च को डाण्डिया ग्यारस को होने वाला पारम्परिक डाण्डिया मेले का आयोजन रखा गया है। आयोजन में स्वजाति बन्धुओं से निवेदन किया गया है कि ज्यादा से ज्यादा सखया में फागण्यिा पोशाक धोती-कुर्ता व मेरी का फागणियां पहनावा पहनकर आने का अनुराध किया गया है। इसी दिन विचि़त्र वेशभूषा (होली के साग) पहनकर आने वालों में सर्वश्रेष्ठ सात प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया जाएगा साथ हि समाज के हि सगाई हुए जोडों का मेहंदी, पतासा, मोली, दमेदा व रेवड़ी के साथ खोल भराई कि पवित्र रस्म भी निभाई जाती है। मेला प्रभारी महावीर प्रसाद तंवर ने बताया की आयोजन का संचालन प्रमोद गहलोत करेगे साथ ही आयोजन विशेष आकर्षण बीकानेर का जाना-माना व अनेक मंचो में प्रस्तुति देने वाला खंजर क्लब कि विशेष प्रस्तुति होगी।

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें