'भारत के साथ चाहते हैं फ्री ट्रेड डील', चीन पहुंचे व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों को दिया बड़ा संदेश; ट्रंप-जिनपिंग संग 'G3' बैठक की जमकर की तारीफ!


मध्य पूर्व (Middle East) में पिछले लगभग दो महीने से जारी शांति एक बार फिर भंग हो गई है। खाड़ी क्षेत्र में सैन्य तनाव अचानक चरम पर पहुंच गया है, जहां एक तरफ कुवैत (Kuwait) और बहरीन (Bahrain) पर ईरान की ओर से ड्रोन हमले किए गए हैं, वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी सेना ने भी बड़ा पलटवार करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में स्थित ईरान के रणनीतिक केशम आइलैंड (Qeshm Island) पर हवाई बमबारी की है बुधवार (18 नवंबर) सुबह कुवैत की सेना ने आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की कि उनका एयर डिफेंस सिस्टम दुश्मन के ड्रोन खतरों से निपट रहा है। कुवैती प्रशासन ने नागरिकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी करते हुए सतर्क रहने को कहा है। इससे ठीक पहले बहरीन की रक्षा सेना (Bahrain Defence Force) ने भी बताया कि उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान की ओर से किए गए हवाई हमलों को हवा में ही मार गिराया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बहरीन स्थित शेख ईसा एयर बेस पर अमेरिकी सैन्य रडार सिस्टम को निशाना बनाने के लिए कामिकाजे ड्रोन दागे थे ईरान की इस आक्रामकता का जवाब देते हुए अमेरिकी फाइटर जेट्स ने होर्मुज स्ट्रेट में स्थित ईरान के केशम आइलैंड पर सटीक हथियारों (Precision Munitions) से हवाई हमले किए। अमेरिकी रक्षा अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में केशम द्वीप पर मौजूद IRGC के एक प्रमुख मिसाइल लॉन्च साइट को निशाना बनाया गया। हालांकि, ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA ने दावा किया है कि अमेरिकी हमलों से द्वीप के आवासीय या व्यावसायिक बुनियादी ढांचे को कोई गंभीर नुकसान नहीं पहुंचा है। दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्ग 'होर्मुज जलडमरूमध्य' में अमेरिका और ईरान आमने-सामने हैं। अमेरिकी नौसेना ने अरब सागर में अपने तीन विमानवाहक पोत (USS Theodore Roosevelt, USS George Washington और USS George H.W. Bush) तैनात कर रखे हैं ताकि तेल टैंकरों को सुरक्षित रास्ता दिया जा सके। रियाद की ओर दागी गई मिसाइल इसी बीच सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने भी पुष्टि की है कि यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी राजधानी रियाद की ओर दागी गई एक क्रूज मिसाइल को हवा में ही इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया गया।
विषय
संपादक, आज की दिल्ली







