दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन
एक्स एडल्ट एक्ट्रेस मिया खलीफा (Mia Khalifa) ने क्या शादी कर ली है, ये सवाल सभी के मन घूम रहा है. कुछ दिन पहले मिया अपनी शादी के कैसिंल होने की जानकारी दी थी. उनकी शादी जून 2020 में होने वाली थी. लेकिन कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से दुनिया में फैली तबाही को देखते हुए उन्होंने अपनी शादी को पोस्टपोन करने का फैसला लिया था. लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) पर मिया ने जो वीडियो (Video) शेयर किया है, उस वीडियो को देखने के बाद ये लगता है कि दोनों ने शादी कर ली है.
दरअसल, मिया खलीफा (Mia Khalifa) ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड रॉबर्ट सैंडबर्ग के साथ नजर आ रही हैं. वीडियो में वह बाथरोब पहनी हुई नजर आ रही हैं, जबकि रॉबर्ट सोफे पर सोए हुए हैं. इश वीडियो को देखने के बाद आप कहेंगे ये तो नॉर्मल हैं, लेकिन इस वीडियो को शेयर करते हुए मिया ने लिखा, मेरे पति जो कि एक अहम कर्मचारी हैं, वह छुट्टी के दिन मेरे साथ ऐसे हैंगआउट कर रहे हैं. इस कैप्शन के बाद से फैन्स को यही लग रहा है कि मिया ने सैंडबर्ग से शादी कर ली है.
इस साल मार्च में मिया खलीफा ने बॉयफ्रेंड सैंडबर्ग संग अपनी शादी का ऐलान किया था. उन्होंने बताया कि सैंडबर्ग ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसके लिए वे तैयार थी. उन्होंने इस बात की जानकारी भी सोशल मीडिया पर दी थी. सैंडबर्ग मूल रूप से स्वीडन के रहने वाले हैं. उन्होंने मिया को पिछले साल मार्च में शिकागो में चल रहे एक स्पोर्ट्स शो के दौरान प्रपोज किया था.
मिया खलीफा की ये दूसरी शादी है. इससे पहले फरवरी 2011 में उन्होंने अपने हाई-स्कूल बॉयफ्रेंड से शादी की थी. दोनों 2014 में अलग हो गए और फिर 2016 में उनका तलाक हो गया था. 2014 से लेकर 2015 के बीच वे एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही थीं.
आफको बता दें कि मिया खलीफा ने पोर्न इंडस्ट्री को छोड़ दी है और एक अमेरिकी स्पोर्ट चैनल में कमंटेटर का काम कर रही हैं.
विषय