दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


कार्यक्रम में सिंगिंग, डांसिंग, मॉड़लिंग, ब्राईड़ल मेकअप
कम्पटीशन, मेकअप सेमिनार, ब्यूटी पेजेंट और अवार्ड शो के विजेताओं को किया
गया सम्मानित
- सरिता
अग्रवाल ट्रस्ट के चेयरमैन और सेलिब्रिटी सिंगर डाक्टर रमेश अग्रवाल ने
सरिता अग्रवाल के जन्मदिन पर शो में उपस्थित सभी लोगों को किया पुरस्कृत
नई दिल्ली। विवेक जैन।
नटराज
आर्ट इंटरनेशनल द्वारा नई दिल्ली के लाजपत भवन ऑड़िटोरियम में मिस्टर, मिस
एण्ड़ मिस्टर हंक इंटरनेशनल कांटेस्ट 2024 का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सरिता अग्रवाल ट्रस्ट के चेयरमैन और सेलिब्रिटी सिंगर डाक्टर
रमेश अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारम्भ
डाक्टर रमेश अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में
सिंगिंग, डांसिंग, मॉड़लिंग, ब्राईड़ल मेकअप, मेकअप सेमिनार, ब्यूटी पेजेंट
का आयोजन किया गया। विजेताओं को डाक्टर रमेश अग्रवाल और लक्की कश्यप द्वारा
पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सरिता अग्रवाल ट्रस्ट द्वारा सरिता अग्रवाल
का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ट्रस्ट के
चेयरमैन डाक्टर रमेश अग्रवाल ने सरिता अग्रवाल के जन्मदिन पर उपस्थित सभी
लोगों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के आर्गेनाइजर और नटराज आर्ट इंटरनेशनल
के प्रेसिडेंट डाक्टर लक्की कश्यप ने बताया कि यह उनका 114 वां इवेंट था।
कहा कि नटराज आर्ट इंटरनेशनल देश में छुपी हुई प्रतिभाओं को देश व दुनिया
के सामने लाने में महत्वपूर्ण योगदान करती है। उन्होने कार्यक्रम को सफल
बनाने के लिए डाक्टर रमेश अग्रवाल, नटराज आर्ट इंटरनेशनल, सरिता अग्रवाल
ट्रस्ट व रचना म्यूजिकल ग्रुप के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन बॉलीबुड़ एंकर और सिंगर आनन्द डॉन द्वारा किया गया। इस
अवसर पर नेशनल अवार्डी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ
पत्रकार विपुल जैन, मेकअप आर्टिस्ट आरती भारद्वाज रोहिणी, सिंगर शिल्पा
नय्यर सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।