सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

मुखबा से शीतकालीन चारधाम यात्रा शुरू

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

देहरादून। मां गंगा को समर्पित गंगोत्री मंदिर के शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव से आज शीतकालीन चारधाम यात्रा का औपचारिक रूप से शुभारंभ हो गया। गंगोत्री मंदिर से करीब 25 किलोमीटर पहले स्थित मुखबा गांव में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संसदीय सचिव और स्थानीय कांग्रेस विधायक विजयपाल सिंह सजवाण ने उत्तरकाशी जिला प्रशासन, सेना और मंदिर समिति के पदाधिकारियों की मौजूूदगी में शीतकालीन यात्रा की शुरूआत की।
मुखबा में परंपरागत वाद्य यंत्रों की धुनों के बीच मां गंगा की पूजा अर्चना की गई जिसमें स्थानीय लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शीतकालीन यात्रा की शुरूआत के बाद सजवाण ने बताया कि फिलहाल चारधाम शीतकालीन यात्रा गंगोत्री के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में ही शुरू की गई है और जल्दी ही यह अन्य तीनों धामों, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के शीतकालीन प्रवासों से भी शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुखबा सहित सभी शीतकालीन प्रवासों में प्रशासन को श्रद्धालुओं के रहने और खाने की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं जिससे शीतकालीन चारधाम यात्रा अच्छी तरह से चले और तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें