दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


दूसरे दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, कांग्रेस उम्मीदवार पवन बेनीवाल की जीत का जताया दावा
चंडीगढ़- ( 27 अक्तूबर, 21 ) कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस उम्मीदवार पवन बेनीवाल के लिए रंधावा, रूपावास, लुदेसर, रूपाणा खुर्द, माखूसरानी, शक्कर मंदोरी, रूपाणा गंजा, चाहरवाला, जोगीवाला, गुसाईंयाणा, गिगोरानी, नाथूसरी कलां, जोड़कियां, जमाल में जनसंपर्क अभियान के दौरान मौजूदा गठबंधन सरकार के दो साल पूरे होने पर कहा कि भाजपा-जजपा सरकार के हाल बेहाल हैं निरंतर जुमलों की पोल खुल रही है। इस बीच घोषणाएं अनेक हुईं हैं लेकिन काम धरातल पर शून्य रहे हैं। उन्होंने कहा कि तमाम दावे फेल साबित हुए हैं और जनता त्रस्त है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर झूठ का थैला भरकर लाये हैं और जनता को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन यहां की जनता जागरूक है और उनके किसी बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि बरोदा को पेरिस बनाने का वायदा करके मुख्यमंत्री अब यहां भी बड़े सब्जबाग दिखाने आये हैं। उन्होंने कहा कि बरोदा उपचुनाव हारने के बाद मुख्यमंत्री और उनके किसी सहयोगी ने वहां की सुध नहीं ली है यहां भी ये लोग मुड़कर नहीं आएंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए कि सरकार किसान की फसल एमएसपी पर खरीद क्यों नहीं कर रही है। कपास की नष्ट फसल का मुआवजा देने में देरी के लिए कौन दोषी हैं। देश में बेरोजगारी के मामले में अव्वल रहना सरकार की विफलता दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा और गठबंधन सरकार के 7 साल के कार्यकाल में किसी भी गरीब को प्लॉट नहीं दिए गए ना ही मकान बनाने के लिए राशि दी गई और ना ही नए बीपीएल कार्ड बनाये गए। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से गरीब का चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है।
तीन कृषि कानूनों के बारे में बोलते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि इनके लागू होने से किसान ही नहीं मजदूर, व्यापारी और कर्मचारियों समेत हर वर्ग पर बड़ी चोट पड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले दिन से किसान-मजदूरों के साथ खड़ी है और उनकी मांगों का पुरजोर समर्थन करती है। सरकार को अहंकार छोड़कर अविलंब उनसे बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिजाई का समय निकलता जा रहा है इसलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को ढींग हांकने की बजाए डीएपी का प्रबंध करना चाहिए जिसके लिए किसान दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।
जनसम्पर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी-जजपा और इनेलो छोड़कर अनेक कार्यकर्ताओं ने कुमारी सैलजा की अगुवाई में कांग्रेस का दामन थामा। इससे उत्साहित कुमारी सैलजा ने कहा कि इनेलो उम्मीदवार अभय चौटाला सिर्फ अपने सियासी वजूद बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और जनता भलीभांति ये बात समझ गई है। उन्होंने कहा कि प्रचार के दौरान जिस उत्साह से लोगों का समर्थन मिला है उससे ये साफ हो गया है कि कांग्रेस उम्मीदवार पवन बेनीवाल बड़े अंतर से जीत हासिल करने जा रहे हैं।
इस अवसर पर विधायक शीशपाल केहरवाला, शैली चौधरी, रेणुबाला, पूर्व विधायक ओमप्रकाश केहरवाला, सूबे सिंह पूनियां, सुधा भारद्वाज, मलकीत खोसा, गोपीराम चाडीवाल, लाधूराम पूनियां, रामसिंह कागदाना, मोहित शर्मा, हरिसिंह सरपंच, रंजीत सरपंच, अमरसिंह सरपंच, रामस्वरूप सरपंच, रोहताश सरपंच, रामसिंह साहू, त्रिलोका राम सरपंच इत्यादि मौजूद थे।
विषय