इस शिव मंदिर में प्रकृति करती है 24 घंटे जलाभिषेक, सालभर नहीं रुकती जलधारा, सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़


बीकानेर। अन्तरराष्ट्रीय द्वारिका रणूजा संगम संस्थान की ओर से आज लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर स्थित झूलेवाला पार्क में बाबा रामदेव, नेतलराणी, डालीबाई व शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के अलावा मंदिर का जीर्णोद्वार भी संस्था के महामंत्री जगदीशचन्द्र सोनी द्वारा करवाया गया। संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष प्रकाश सुखलेचा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पंडित शास्त्री गायत्रीप्रसाद शर्मा व यज्ञप्रसाद शर्मा ने संपन्न करवाया। इस अवसर पर यज्ञ हुआ जिसमें जगदीशचन्द्र सोनी, राजेश छंगाणी, बुलाकीदास देवड़ा, दीनदयाल नन्दा ने सपत्निक आहूति दी। मूर्तियों की गाजे-बाजे के साथ परिक्रमा का कार्य करवाया गया। संस्था से जुड़े रामकुमार सोनी, राजकुमार जैन, अशोककुमार पुगलिया, ओमप्रकाश, नवरतन सोनी, दाऊ छंगाणी, गोपाल श्रीमाली, हनुमान आचार्य आदि ने सक्रिय सहयोग दिया।
Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810







