सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

मूलांक चार वाले मास कम्युनिकेशन, जर्नलिज़्म में गाड़ सकते है सफलता के झंडे

Journalist Today Network2 मिनट में पढ़ें

मूलांक चार का फलादेश

इस अवधि में आपके ऊपर बुध ग्रह की कृपा रहेगी। आपके दिमाग़ में नए-नए आइडिया आने वाले हैं, जिनसे आप कुछ अलग करके दिखायेंगे। इस साल अपनी क्रिएटिविटी से आप काफ़ी सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी व बिज़नेस में आप कुछ हटकर करने वाले हैं जिससे आपके विरोधियों को भी जलन होगी। आपके ऊपर अपने बॉस की कृपा बनी रहेगी। अंक विज्ञान 2017 कहता है कि आप अपनी बातों के जादू से अपने सहकर्मियों को इम्प्रेस कर देंगे जिससे कई नए लोग भी आपके मुरीद बनेंगे। अगर आप सेल्स, एकाउंट्स, ऑडिट व कम्युनिकेशन से जुड़ा बिज़नेस या नौकरी कर रहे हैं तो दोनों हाथों में लड्डू लेने के लिए तैयार हो जाइए। आप कोई नया बिज़नेस भी शुरू कर सकते हैं जिसमें सफलता मिलेगी। इस साल पढ़ाई में आपका ख़ूब मन लगेगा। मनचाहे विषय मिल सकते हैं व कॉलेज में पढ़ने का मौक़ा मिलेगा। मास कम्युनिकेशन, जर्नलिज़्म से जुड़े छात्र सफलता के झंडे गाड़ सकेंगे। आपकी पारिवारिक ज़िंदगी मज़ेदार चलने वाली है। अपने परिवार को आप पूरा समय दे सकेंगे और उनके साथ सुकून के कुछ पल बिता सकेंगे। आपकी कोई संतान इस साल रिकॉर्ड-तोड़ सफलता प्राप्त कर सकती है। अगर अपनी पर्सनल लाइफ से बोर हो चुके हैं तो चिंता न करें, जल्दी ही किसी अनजान व्यक्ति की घुसपैठ आपकी ज़िंदगी में प्यार के रंग भरने वाली है। इन प्यार के रंगों से आप अपने को सराबोर पायेंगे और लाइफ़ काफ़ी हसीन लगने लगेगी। इस साल आपके दोस्तों की गिनती बढ़ेगी और आप उनके साथ ख़ूब हैंगआउट मारेंगे। इस दौरान आप सेहत को लेकर काफ़ी सचेत रहेंगे व अपनी फ़िटनेस का पूरा ध्यान रखेंगे। साइकिलिंग व मैडिटेशन करना आपकी सेहत में चार चांद लगाएगा। 17 अगस्त से 16 सितम्बर तक का समय जीवन में ख़ुशियों की बहार ला सकता है।

मूलांक 4 के लिए उपाय

आपके लिए बुधवार और शनिवार फ़ायदेमंद रहेंगे। अगर इन वारों में 4, 13, 22 व 31 तारीख़ें पड़ जाएँ तो सफलता निश्चित जानिए।

आपके लिए काला व नीला रंग विशेष शुभ है इसलिए इन रंगों के कपड़ों का ज़्यादा उपयोग करें।

जेब में भूरा, काला या नीला रुमाल रखें।

आचार्य रणजीत स्वामी

मंदिर श्री गिरधारी जी किरोड़ी तीर्थ स्थल जिला झुंझुनू ( राजस्थान )अभी हरिद्वार में है फ़ोन। -9412326907

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें