सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

मूलांक छह वाले व्यक्ति इस अपनी नौकरी व बिज़नेस मीटिंग्स के चलते काफ़ी व्यस्त रहने वाले हैं

Journalist Today Network2 मिनट में पढ़ें

मूलांक छः का फलादेश

इस साल आप पर नेपच्यून ग्रह का दबदबा रहेगा। 2017 का यह समय आपके लिए अच्छा है। आप अपनी नौकरी व बिज़नेस मीटिंग्स के चलते काफ़ी व्यस्त रहने वाले हैं। कोई नया बिज़नेस शुरू करने की प्लानिंग भी आप करने वाले हैं, जिससे आप अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा कमा सकते हैं। किसी बड़े प्रोजेक्ट को समय से पूरा करने के कारण आप अपने बॉस की वाहवाही लूटेंगे। नौकरी में आपका अनुशासन देखकर आपके विरोधी भी आपकी तारीफ़ करने पर मजबूर हो जायेंगे। अपने बॉस के साथ आप बड़ी-बड़ी बिज़नेस मीटिंग्स अटेंड करेंगे। पढ़ाई को लेकर आप काफ़ी संजीदा रहेंगे व अपने दोस्तों के साथ भी ख़ूब आउटिंग करेंगे। पिछले साल जिस इंजीनियरिंग कॉलेज में आपका दाख़िला होते-होते रह गया था, इस साल उसी कॉलेज में आपका एडमिशन होने की सम्भावना है। अपने जीवनसाथी व बच्चों के साथ आप कुछ रोमांचक जगहों पर घूमेंगे। बच्चों के साथ वॉटर व एम्यूज़मेंट पार्क का आनंद उठाना आपको सुखद अनुभव व मानसिक शांति दे सकता है। फ़ेसबुक व व्हाट्सएप पर अपने जिस ख़ास दोस्त से आजकल आप बात कर रहे हैं, मुमकिन है कि वह आपको चाहने लगा हो। इसलिए प्यार के मामले में परेशान होने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि कुआँ ख़ुद प्यासे के पास चलकर आने वाला है। अंक ज्योतिष 2017 के मुताबिक़ इस दौरान हेल्थ बढ़िया रहेगी। अपनी दिनचर्या से समय निकालकर थोड़ा वर्क-आउट भी करिए क्योंकि आपका बढ़ा हुआ पेट आपकी आकर्षक व्यक्तित्व को सूट नहीं करेगा। 13 मई से 14 जून तक का समय आपके लिए कुछ अच्छे सरप्राइज़ ला सकता है।

मूलांक 6 के लिए उपाय

आपके लिए सफ़ेद व नीला रंग अनुकूल है। इसलिए इन रंगों के कपड़ों को ज़्यादा पहनें।

जेब में सफ़ेद रुमाल रखें।

आपके लिए बुधवार, शुक्रवार व शनिवार शुभ हैं, अगर इन वारों में 6, 15 व 24 तारीख़ें पड़ जाएँ तो लाभदायक रहेंगी।

शुक्रवार का व्रत रखना आपके लिए फ़ायदेमंद है।

आचार्य रणजीत स्वामी

मंदिर श्री गिरधारी जी किरोड़ी तीर्थ स्थल जिला झुंझुनू ( राजस्थान )अभी हरिद्वार में है फ़ोन। -9412326907

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें