सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

मूलांक तीन वाले इस वर्ष जा सकते है विदेश

Journalist Today Network2 मिनट में पढ़ें

मूलांक तीन का फलादेश

यह साल आपके लिए सामान्य रहेगा और आप यूरेनस ग्रह की शरण में रहेंगे। आपके साथ कुछ रहस्यमयी व आकस्मिक घटनाएँ घट सकती हैं। जीवन में अचानक उतार-चढ़ाव आने की सम्भावना है। बिज़नेस करने वाले बंधुओं को काम-धंधे में बड़ी इन्वेस्टमेंट करने से पहले सोच लेना चाहिए। अपने बॉस या ऊँचे अधिकारियों से उलझना आपके लिए घाटे का सौदा साबित होगा। अपने भेद किसी को न बताएँ; कोई घर का भेदी आपकी लंका को ढहा सकता है। इसलिए कार्य स्थल पर तालमेल बना कर चलें। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो 15 दिसंबर से 13 जनवरी का टाइम आपके लिए बेहतर रहेगा। बिज़नेस में आपको साधारण लाभ मिलता रहेगा। पढ़ाई की बजाय मौज-मस्ती में आपका ध्यान ज़्यादा रहने की सम्भावना है। अंक विज्ञान के मुताबिक़ जो लोग स्टडीज़ के लिए विदेश जाने की सोच रहे हैं, उन्हें इस साल के अंत में मौक़ा मिल सकता है। अपने जीवनसाथी के साथ बेकार की बहसबाज़ी से बचना ही आपके लिए बेहतर है वरना दाँत खट्टे होने की पूरी-पूरी सम्भावना है। प्रेमी-जोड़ों को गुपचुप प्यार करने के मौक़े मिलते रहेंगे। अपने पार्टनर से कोई बेहतरीन गिफ़्ट मिलेगा। इस साल स्वास्थ्य वैसे तो ठीक रहेगा, मगर पिज़्ज़ा-बर्गर से बचें वरना पेट की समस्याएँ बिना निमंत्रण के आ धमकेंगी। सुबह की ब्रिस्क वॉक और एरोबिक्स करना आपको फ़िट रखेगा। 14 मार्च से 12 अप्रैल तक का समय आपके लिए सुनहरा अवसर लेकर आएगा।

मूलांक 3 के लिए उपाय

आपके लिए गुरुवार, सोमवार और मंगलवार काफ़ी अनुकूल रहेंगे। अगर गुरुवार को 3, 12, 21 व 30 तारीख़ें पड़ जाएँ तो समझ लीजिए आपकी निकल पड़ी।

आपके लिए पीला, सफ़ेद व लाल रंग शुभ है। इन रंगों के कपड़ों को ज़्यादा-से-ज़्यादा पहनें।

जेब में पीला रुमाल हमेशा रखें।

गुरुवार का व्रत रखें।

आचार्य रणजीत स्वामी मंदिर श्री गिरधारी जी किरोड़ी तीर्थ स्थल जिला झुंझुनू ( राजस्थान )अभी हरिद्वार में है फ़ोन। -9412326907

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें