सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

मूलांक सात वाले बिजनेस में बरते ईमानदारी और छल कपट से रहे दूर

Journalist Today Network2 मिनट में पढ़ें

अंक ज्योतिष की दृष्टि से इस वर्ष आप पर शनि देव शासन करेंगे। अपनी नौकरी व बिज़नेस को लेकर आप काफी सीरियस रहेंगे। आपका प्लानिंग करके काम करना नौकरी में अचानक तरक़्क़ी दे सकता है। जोश व उत्साह से आप भरपूर रहेंगे। नौकरी में अपने टैलेंट के चलते इस दौरान आप विरोधियों की ईंट-से-ईंट बजा सकते हैं। स्टील, लोहा, मशीनरी, लेदर, प्रॉपर्टी, ऑयल व जूतों से जुड़ा बिज़नेस अगर कर रहे हैं तो सफलता मिलने की पूर्ण सम्भावना है। बिज़नेस में ईमानदारी बरतें व छल-कपट से दूर रहें। अगर आप रिसर्च, साइंस, जियोग्राफ़ी से जुड़े स्टूडेंट हैं तो ज़बरदस्त सफलता आपका इंतज़ार कर रही है। आर्कियोलॉजी से जुड़े लोगों को भी मन चाहा परिणाम मिल सकता है। इस साल आपकी आध्यात्मिक क्रियाशीलता बढ़ेगी। इससे जुड़ी कोई ट्रिप भी संभव है। जीवनसाथी व बच्चों के साथ किसी मल्टीप्लेक्स में मनपसंद मूवीज़ देखने का मौक़ा मिलता रहेगा। बच्चों के साथ किसी ऐतिहासिक म्यूज़ियम्स की यात्राएँ भी संभव हैं। लव लाइफ़ अगर बे-जान हुई पड़ी है तो किसी रेस्टोरेंट में अपने प्रेमी से आपका सामना हो सकता है। पुराने प्रेमी पैसों का इंतज़ाम करके रखें क्योंकि गर्लफ्रेंड की शॉपिंग आप पर भारी पड़ सकती है; भले ही खाएँ-पीएँ कुछ नहीं मगर गिलास पूरे बारह आने का ही टूटेगा। हेल्थ का थोड़ा ख़्याल रखें। बाहर पिज़्ज़ा, बर्गर खाने की आदत पर लगाम लगाएँ। अगर जिम जाने का टाइम नहीं है तो घर पर ही साइकिल मंगा लें या फिर योग का सहारा लेना बेहतर होगा। 16 जुलाई से 16 अगस्त तक का समय यादगार साबित हो सकता है।

मूलांक 7 के लिए उपाय

आपके लिए गुरुवार व शनिवार शुभ हैं। अगर इन वारों को 7, 16, 25 तारीख़ें पड़ जाएँ तो समझिए आपकी निकल पड़ी।

आपके लिए नीला, क्रीम, पीला, हल्का हरा व गुलाबी रंग शुभ है। इन रंगों के कपड़ों को ज़्यादा पहनें।

पॉकेट में नीला, पीला या क्रीम कलर का रुमाल हमेशा रखें।

शनि देव की रोज़ाना पूजा करें।

आचार्य रणजीत स्वामी

मंदिर श्री गिरधारी जी किरोड़ी तीर्थ स्थल जिला झुंझुनू ( राजस्थान )अभी हरिद्वार में है फ़ोन। -9412326907

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें