सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

मेरी जीत सिरसा के लोगों की जीत है: कुमारी सैलजा

Journalist Today Network2 मिनट में पढ़ें

NEW DELHI/ AAJ KI DELHI / YOGRAAJ SHARMA

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, उत्तराखंड की प्रभारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य एवं सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) की विजयी सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि सिरसा सीट पर मिली प्रचंड जीत उनकी नहीं सिरसा संसदीय क्षेत्र के लोगों की जीत है। प्रदेश में कांग्रेस की अभूतपूर्व जीत प्रदेश के लोगों की जीत है।

मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा है कि प्रदेश की जनता ने दस साल से झूठ की राजनीति करने वाली भाजपा को नकार दिया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। खुद को मिली प्रचंड जीत के लिए उन्होंने संसदीय क्षेत्र की जनता, पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्यार, मान-सम्मान, सहयोग और समर्थन के लिए वे सदैव जनता की ऋणी रहेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर देश के लोगों को बांटने की राजनीति कर रही थी, वह भाईचारा खत्म करना चाहती थी पर देश की जनता ने उन्हें नकार दिया है। भाजपा को मुद्दो पर बात करनी चाहिए थी देश के विकास को लेकर बात करनी चाहिए थी पर वह सारे मुद्दों को ताक पर रखकर केवल और केवल धर्म की राजनीति कर रही थी।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देश में दो बार पदयात्राएं की और उन यात्राओं का असर इस चुनाव में दिखाई दिया यानि जनता ने राहुल गांधी की बात को सुना और उस पर अमल किया। कांग्रेस ने जो गारंटियां दी उन पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता भाजपा के झूठ से परेशान हो चुकी थी, भाजपा एक के बाद एक नया झूठ बोल रही थी, हर झूठ को छिपाने के लिए दस झूठ का सहारा लिया जाता था, देश में बदलाव की बयार बह रही थी। सिरसा और देश की जनता ने भाजपा के झूठ का जवाब वोट से चोट करके दिया, साथ ही भाजपा को आइना भी दिखाया कि झूठ के पैर ज्यादा लंबे नहीं होते।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें