दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


राजकुमार भाटिया
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 70 वें जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी सेवा सप्ताह (14 से 20 सितंबर) के रूप में मनाएगी। समाज के हर वर्ग ,हर क्षेत्र में "सेवा ही संगठन "की परिकल्पना को साकार रूप दिया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अद्ययक्ष एवमदिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर हर मंडल में कार्यक्रम किए जाएंगे। इस संदर्भ में भाजपा दिल्ली के केशव पुरम जिला के नवनियुक्त अध्यक्ष राजकुमार भाटिया ने पूरी टीम के साथ सेवा सप्ताह की रूपरेखा तैयार की है। वर्चुअल बैठकों का दौर जारी है। सभी मंडल अध्यक्षों ,पार्षदों को विधानसभा प्रत्याशियों से सम्वाद कर कार्यक्रम करने की योजना है। जिला केशवपुरम में लगभग डेढ़ सौ छोटे -बड़े कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिसमें दिव्यांग को कृत्रिम उपकरण, रक्तदान शिविर,फल एवं खाद्य सामग्री वितरण, वृक्षारोपण ,स्टेशनरी वितरण तथा अन्य कार्यक्रम शामिल है जिला अध्यक्ष राजकुमार भाटिया ने अपनी टीम से अनुरोध किया है कि अनावश्यक प्रचार से बचत कर समाज कार्यों में समय और साधन से सहयोग करें। कार्यक्रमों में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखने की हिदायत भी की गई है। इसी माह भाजपा 25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती भी मनायेगी एवं आत्मनिर्भर भारत के कार्यक्रमों को मूर्त रूप देगी।