सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

मोदी दूत बनकर ओडिशा के गांव गांव पहुंच रहे त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

भाजपा सरकार बनाने के लिए कर रहे दिन-रात मेहनत

ग्रामीणों के साथ कर रहे भोजन, घर-घर पहुंचकर जान रहे लोगों की समस्या

दिल्ली,
ओडिशा में भाजपा सरकार लाने के लिए और लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए आजकल त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ओडिशा के लोगों का दिल जीतने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। वे गांवों में एक के बाद एक सभाएं कर रहे हैं और जैसे ही सभा समाप्त हो जाती है, वे वहीं ग्रामीणों की समस्याएं सुनने बैठ जाते हैं। इतना ही नहीं, बिप्लब लोगों के घरों में पहुंचकर उनकी समस्या जान रहे हैं और उनको ठीक करने का आश्वासन यह कहते हुए दे रहे हैं कि भाजपा सरकार बनने के बाद कल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक-एक व्यक्ति को मिलेगा।
मंगलवार को ओडिशा के मलकानगिरि ज़िले के एमवी 66 ग्राम में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे, उन्होंने अपने भाषण के समय पूछा कि मुझे आज अपने घर में कौन कौन भोजन करायेगा तो इसी गाँव की निवासी शोभा रानी सरकार ने अपने यहाँ भोजन के लिए निमंत्रण दिया। सभा ख़त्म होने के बाद ही बिप्लब देब ने शोभा रानी को अपनी कार में बैठाया और उनके घर चल दिये।
इस दौरान उनके परिजनों से मुलाक़ात की और भोजन किया। बिप्लब देब से बातचीत के दौरान शोभा रानी ने बताया कि अति ग़रीबी श्रेणी में आने के बावजूद भी उन्हें राज्य सरकार द्वारा किसी भी स्कीम का लाभ नहीं मिल रहा है। शोभा ने यह भी बताया कि यहां उसे पीएम आवास योजना से भी उनको वंचित रखा गया है। इस दौरान श्री देब ने उनको राज्य में डबल इंजन की भाजपा सरकार बनने के बाद सभी योजनाओं का पूर्णतः लाभ मिलने का आश्वासन दिया।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें