इस शिव मंदिर में प्रकृति करती है 24 घंटे जलाभिषेक, सालभर नहीं रुकती जलधारा, सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़


बीकानेर । राजस्थान ब्राहमण महासभा महिला प्रकोष्ठ की ओर से सर्व ब्राहमण समाज का जिला स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह के लिए तैयारियां प्रारंभ की गई है।राजस्थान ब्राहमण महासभा महिला प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता गौड ने बताया कि इस संबंध में शुक्रवारको रानी बाजार स्थित गौड़ सभा में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि 20 नवम्बर से आवेदन आमंत्रित किए जायेंगे। आवेदन गौड सभा भवन तथा हीरा लाल मॉल स्थित जोशी टेक्नोवेव में 30 नवम्बरतक लिए जायेंगे। उन्होंने बताया की महासभा की ओर से अब तक दो सम्मेलन आयोजित हो चुके तथाइन सम्मेलनों के आधार पर सर्व ब्राहमण समाज के 18 युवक-युवति विवाह बन्धन में बंध चुके है। उन्होंने बताया कि उदरामसर रोड पर एक बीघा भूमि पर छात्रावास बनाने के लिए कार्ययोजना बनाई गई है।उन्होंने बताया कि इस छात्रावास के लिए गत सम्मेलन में दानदाता द्वारा भूमि उपलब्ध कराई गई थी।उन्होंने बताया कि इच्छुक युवाओं को आवेदन के साथ पूरा विवरण तथा दो फोटो देनी होगी।
Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810







