दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


आज की दिल्ली, योगराज शर्मा । देश के प्रतिष्ठित घुड़सवारी कंपटीशन आनंद दिल्ली हॉर्स शो में प्रतिदिन नवोदित घुड़सवारों की मेहनत से पद्दको की बारिश हो रही है ।दिल्ली के आर्मी पोलो ग्राउंड एवं राइटिंग सेंटर में मुकाबले के चौथे दिन ग्रेड 3 जंपिंग नॉर्मल में ई जीसी स्टेबल के युवराज भाटिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है और सिल्वर मेडल जीता है। एआरसी मुंबई के यशान प्रथम स्थान पर रहे ।युवराज भाटिया देश की घुड़ सवारी की नई पीढ़ी में मजे हुए घुड़सवार हैं। वह ल क्लाउड्स घोड़े पर सवार थे। इससे पूर्व भी युवराज भाटिया देश के कई इवेंट्स में अपनी दक्षता सिद्ध कर चुके हैं। आनंद हॉर्स शो में आगामी 7 दिन तक देश भर से आए सैकड़ों घुड़सवार विभिन्न मुकाबलो में अपनी किस्मत आजमाएंगे। बरार स्क्वेयर दिल्ली स्थित इस ग्राउंड में आजकल घुड़सवारी और उनसे जुड़े वर्ग का मेला सा लगा हुआ है। युवराज की स्कूली शिक्षा सिंधिया स्कूल ग्वालियर से हुई है और वह स्कूल की टीम के कप्तान भी थे ।आजकल दिल्ली में श्री सहज सिंह के निर्देशन में ट्रेनिंग ले रहे है।