सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

युवाओ को नशे की प्रवृति को छोड़कर अच्छे कार्य में अपना समय व्यतीत करना चाहिए-शंकरलाल शर्मा

Journalist Today Network2 मिनट में पढ़ें

रिपोर्ट - पवन शर्मा समाज के विकास में महिलाओ भागीदारी अहम :- हेमंत जोशी सूरजगढ़. किसी भी समाज को आगे बढ़ाने में पुरुषो के साथ साथ महिलाओं की भी अहम भूमिका होती है।जिस समाज में नारी का विकास अधिक होता है वह समाज उतना ही विकसित होता है उक्त कथन राजस्थान ब्राह्मण सभा युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हेमंत जोशी ने कस्बे ब्राह्मण सभा भवन में ब्राह्मण सभा की सीनियर इकाई व राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ के तत्वाधान पुरुष्कार वितरण समारोह और दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जोशी कहा कि समाज और देश के विकास के लिए शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है इसलिए समाज के उत्थान के लिए शिक्षा पर अधिक जोर देना होगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष हीरालाल जोशी ने की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सर्व समाज की जिलाध्यक्ष ममता शर्मा ,ब्राह्मण समाज की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज शर्मा और युवा प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री विशाल पंडित मौजूद थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने भगवान परशुराम की फोटो के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। कार्यक्रम की शुरुआत में युवा प्रकोष्ठ के नगरध्यक्ष प्रीतम शर्मा के नेतृत्व में अतिथियों का माल्यार्पण कर प्रतिक चिन्ह भेट कर स्वागत किया गया।सेवानिवृत प्रधानाध्यापक शंकरलाल शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की युवाओ को नशे की प्रवृति को छोड़कर अपना समय अच्छे कार्य और समाज के उत्थान के लिए अपना समय व्यतीत करना चाहिए ।शर्मा ने कहा की युवाओ को समाज के बुजुर्गो के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत करते हुए समाज के विकास में अपना योगदान देना चाहिए।अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की समाज में शिक्षा के स्तर पर अधिक जोर देना होगा।कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्हे बच्चो द्वारा सांस्कृतिक एंव रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में समाज की कूल 80 प्रतिभाओ का अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनीष गुरु ,अक्षिता चोटिया और शुशील शर्मा ने किया।इस मौके पर गोपाल बिजनेवाला, डॉ अरुण पुष्करणा,विष्णु शर्मा,महेश चोटिया ,डॉ रवि शर्मा,मनोज चौमाल ,सुरेश चोटिया ,शंकरलाल शर्मा,गोपाल दाधीच ,सुमंत शर्मा ,हरीश धिंधवाल ,कपिल शर्मा, गौरव गुरु ,चेतन शर्मा ,हिमांशु शर्मा ,सुमित शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें