दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


NEW DELHI/ AAJ KI DELHI/ YOGRAAJ SHARMA
भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में युवा दिलों की धड़कन के नाम से
विख्यात सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना "ओराए वाला नइखे" आज
रिलीज के साथ खूब तेजी से वायरल होने लगा है. इस गाने में उनके साथ
अभिनेत्री आस्था सिंह नज़र आ रही हैं, जिनकी मादक अदाओं ने इस गाने की
वीडियो को और भी आकर्षक बना दिया है. कल्लू ने एक बार फिर से वायरल वोइस
शिवानी सिंह के साथ मिलकर भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में गाना "ओराए वाला
नइखे" के जरिये धूम मचा दी है. गाने में कल्लू और आस्था के बीच गजब की
एनर्जी देखने को मिल रही है. गाना भी बेहद कमर्शियल है और इसकी डिमांड आगे
चलकर खूब होने वाली है.
ये
कहना है अरविंद अकेला कल्लू का. उनकी मानें तो यह गाना अभी खूब गदर मचाएगा
और रिकॉर्ड भी बनाएगा. कल्लू का गाना "ओराए वाला नइखे" वेव म्यूजिक के
ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है. गाने को लेकर कल्लू ने कहा कि गाना
"ओराए वाला नइखे" मेरे लिए बेहद ख़ास है. मैंने इस गाने को खूब एन्जॉय किया
है और मुझे लगता है कि यह गाना मेरे फैंस को भी पसंद आ रहा है. उन्होंने
कहा कि शिवानी सिंह और आस्था सिंह, इस गाने की ब्यूटी हैं और सुर, संगीत और
अभिनय का भी बेजोड़ संगम गाने को ख़ास बनता है. इसलिए कह रहा हूँ और आग्रह
कर रहा हूँ कि आप भी इस गाने को खूब सुनिए और मस्ती करिए.
आपको बता
दें कि गाना "ओराए वाला नइखे" के गीतकार आशुतोष तिवारी हैं और संगीतकार
प्रियांशु सिंह हैं. इस गाने में कल्लू के साथ आस्था सिंह की ऑन स्क्रीन
केमेस्ट्री कमाल की है, तो ऑफ स्क्रीन शिवानी सिंह के साथ प्लेबैक सिंगिंग
किसी को भी मंत्रमुग्ध कर देने के लिए काफी है. इस गाने के पी आर ओ रंजन
सिन्हा हैं.