इस शिव मंदिर में प्रकृति करती है 24 घंटे जलाभिषेक, सालभर नहीं रुकती जलधारा, सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़

हजारों भक्तों ने पाई पंगत प्रसादी
कोटपूतली। (अनिल कुमार शर्मा)कस्बे के नागाजी की गौर स्थित प्राचीन रघुनाथ जी मन्दिर में मंगलवार को मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर मन्दिर के महंत गोकुलदास महाराज, नागाजी मन्दिर के महंत मक्खनदास महाराज व सीतारामदास महाराज की अगुवाई में विशाल कलश यात्रा व मां दुर्गा को नगर भ्र्रमण करवाया गया। इसके पश्चात मन्दिर परिसर में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों भक्तों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर तुलसीदास महाराज, प्रेम सैनी, दिनेश शर्मा, विनोद कुमार सैनी, भवानी शर्मा, रामप्रकाश बंसल उर्फ मन्नु, मदन मास्टर सहित सैकड़ों महिला व पुरूष मौजूद थे।







