सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

रविकिशन के फिल्म तकनीशियनों को घर बुलाकर खाना बांटा

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

आज की दिल्ली, योगराज शर्मा।

कोरोना वायरस से लड़ाई में संपूर्ण लॉकडाउन की समस्‍या के बीच लोगों के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में गोरखपुर से भाजपा सांसद और फिल्‍म अभिनेता रवि किशन ने आज फिल्‍म इंडस्‍ट्री के तकनिशियनों को अपने घर बुला कर राहत सामग्री के रूप में राशन का वितरण किया। इस दौरान रवि किशन एक फोन नंबर 9161606666 भी जारी किया और कहा कि भारत सहित पूरा विश्व कोरोना वायरस के मार से जूझ रहा है। यह हमारे लिए संकट की घड़ी है, जिससे हमें मिलकर लड़ना है। इसलिए मैं लोगों की हरसंभव मदद की कोशिश कर रहा हूं। देश के गरीब लोगों और मुंबई जैसे महानगर में रहने वाले कई मिडिल क्‍लास फैमली के लिए भी राशन का संकट उत्‍पन्‍न हुआ है। मगर हम किसी को भूखा नहीं रहने देंगे। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को भी देश के लोगों की चिंता है, इसलिए आज उन्‍होंने भी भूखे लोगों को सामाजिक दायित्‍व के तहत खाना खिलाने की बात कही है।

विषय

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें