सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

रवि किशन के बाद भोजपुरी सनसनी अक्षरा सिंह ने बढ़ा दी अपनी फ़ीस, अब करेंगी इतना चार्ज

Journalist Today Network2 मिनट में पढ़ें

भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक अक्षरा सिंह हर दिन नया अचीवमेंट हासिल करती जा रही हैं. अब खबर आ रही है कि अक्षरा सिंह ने अपनी फीस बढ़ा दी है. यानी रवि किशन के बाद बाद अब अक्षरा सिंह भी अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स से लिए पहले से ज्यादा चार्ज करने वाली हैं. तभी अक्षरा ने अपनी आने वाली फिल्म 'डार्लिंग' के लिए दुगना पैसे लिए हैं. इस तरह वह भोजपुरी में सबसे महंगी हेरोइन बन गयी हैं. आपको बता दें कि अक्षरा के साथ इस फिल्म में निर्माता प्रदीप के शर्मा के बेटे राहुल शर्मा लांच हो रहे हैं.

अक्षरा की महंगी कीमत पर साईन करने को लेकर फिल्म डार्लिंग के निर्माता प्रदीप के शर्मा ने कहा कि अक्षरा सिंह डिजर्व करती हैं. वे सेलेक्टेड काम करती हैं और वे हमारी स्क्रिप्ट की डिमांड है. ये तो अच्छी बात है. इसमें कोई बड़ी बात नहीं है. उन्होंने कहा कि डार्लिंग की पटकथा में फीमेल लीड सिंगर हैं, जिसको वो पूरी तरह शूट करती हैं. इसको लेकर निर्देशक रजनीश मिश्रा ने कहा कि इस कहानी में अक्षरा से बेहतर कोई नहीं हो सकता है. इसलिए हमने उन्हें फिल्म की कहानी के अनुसार उनको महंगे दाम पर साईन किया.

अक्षरा ने भी माना कि वे अब सेलेक्टिव काम करना चाहती हूँ. इसलिए उन्होंने फीस बढाई है. उन्हें लोग पे भी कर रहे हैं, तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं है. यह भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए भी अच्छी बात है कि हेरोइन भी अपनी प्रतिभा और काम के हिसाब से फिल्मों के चार्ज करने के लिए प्रेरित हो. इसमें बुरा कुछ भी नहीं है. हर कोई जिंदगी में आगे बढ़ाना चाहता है. मैंने कई प्रोजेक्ट्स फ्रेंडली नोट्स पर किये हैं और आज भी कर रही हूँ. वो एक अलग बात है. लेकिन अब मैं और भी अच्छे काम करना चाहती हूँ, इसलिए पैसे तो खर्चने होंगे.

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें