सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

राजधानी दिल्ली में ड्रग्स (नशीले पदार्थ) बेचने से इनकार करने पर एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगा है।

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें

जिसमें कुछ लोग महिला पर लाठी-डंडों से हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पीड़िता का आरोप है कि इलाके में सक्रिय नशा तस्करों ने उस पर ड्रग्स बेचने का दबाव बनाया था। जब महिला ने इस अवैध काम को करने से साफ मना कर दिया, तो आरोपियों ने दबंगई दिखाते हुए सरेआम लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी।

वायरल वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और इलाके में कानून-व्यवस्था व नशा माफियाओं के बढ़ते हौसले पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब सबकी निगाहें दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं कि आरोपियों को कब तक गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाई जाती है।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें