दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन
राजस्थान में जयपुर पुलिस ने शहर के रामगंज इलाके की एक मस्जिद से 12 लोगों को पकड़ा है। ये सभी तब्लीगी जमात से जुड़े हैं। ये कर्नाटक के रहने वाले हैं। दिल्ली के निजामुद्दीन में हुए आयोजन के बाद ये जयपुर आए थे। पुलिस और प्रशासन के साथ ही धाíमक संगठनों के प्रतिनिधि लगातार तब्लीगी जमातियों से छिपने के बजाय आगे बढ़कर अपनी जांच कराने का आग्रह कर रहे हैं, बावजूद इसके ये सभी लोग मस्जिद के बाहर से ताला लगवाकर अंदर रह रहे थ । एक स्थानीय मौलवी ने इन्हे यहां रखा था।
पुलिस प्रशासन को मंगलवार को इस बारे में सूचना मिली तो कार्रवाई कर इन्हें बाहर निकाला गया। इन सभी की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं । पुलिस इनसे पूछताछ करेगी कि कहीं इनके साथी अन्य किसी और जगह तो नहीं रह रहे हैं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 538 तब्लीगी जमातियों के आने की सूचना इंटेलिजेंस को मिली थी। इनमें से अधिकांश की पहचान कर ली गई है।
विषय