सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

राम के नाम पर वोट बटोरने वाली भाजपा चुनाव के दौरान जिन मंदिरो में बांट रही थी सूट साड़िया उन्ही मंदिरों में करवा रही तोड़फोड़:-चौधरी

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

श्री नरेंद्र चौधरी प्रदेश सचिव कांग्रेस ने प्रेस को एक ब्यान जारी करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी चंडीगड़ में जिस राम के नाम से वोट मांग रही थी लेकिन उत्तर प्रदेश से लेकर चंडीगढ़ के मतदाताओं ने भाजपा को राम के नाम पर वोट न देकर उन्हें करारी हार दिखा कर कहा भाजपा के राम का नाम बदनाम न करो नीद से जागो ओ भाजपा वालो,जीत लो लोगो के मन चुनाव हार कर भी जीत लो दुनिया के दिल, अगर ऐसा कर सको तो कर लो पर राम का नाम बदनाम न करो।

श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा के नेताओ ने अपनी हार से हताश व निराश होकर चंडीगढ़ में वर्षों पूराने मंदिरों में तोड़फोड़ करवानी शुरु करवा दी है।

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान तो आप वोटरों को लुभाने के लिए इन्ही मंदिरों में बुलाकर सूट साड़िया बांट रहे थे तब आपके लिये ये अवैध नही थे।इन्ही मंदिरो में जीतदर्ज करने की आप दुआ मांग रहे थे।

श्री चौधरी ने पंजाब के गवर्नर व चंड़ीगढ़ के प्रसासक से अपील की जल्द से जल्द मंदिरो में तोड़फोड़ को रुकवाया। ताकि लोगो की धर्म के प्रति आस्था बनि रहे।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें