इस शिव मंदिर में प्रकृति करती है 24 घंटे जलाभिषेक, सालभर नहीं रुकती जलधारा, सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़


विहिप व बजरंग दल के संयोजन में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित
सम्मेलन में उमड़ी हजारों की भीड़, भगवा रंग में रंगा कोटपूतली कस्बा
कोटपूतली। हिन्दू क्रांतिदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अयोध्या में राम मन्दिर का निर्माण हर हिन्दू का केवल धर्म ही नही बल्कि नैतिक दायित्व भी है। मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम इस देश की आत्मा ही नही बल्कि भारतवर्ष व इसमें बसने वाले हिन्दू समाज के प्रत्येक व्यक्ति की राष्ट्रीय अस्मिता व समान के प्रतिक भी है। आदित्यनाथ रविवार को कस्बा स्थित राजकीय सरदार विधालय में विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। अपने सम्बोधन में ओजस्वी लहजे में योगी ने कहा कि समय समय पर मुस्लिम सहित विभिन्न धर्मो के अक्र ांताओं ने हिन्दू धर्म व हिन्दू संस्कृति को मिटाने के लिए भारतवर्ष पर कई आक्रमण किये है। जो आज भी एक नये रूप में जारी है। योगी ने कहा कि इस देश में बसने वाला चाहे किसी भी धर्म को मानने वाला हो। वह मूल रूप से हिन्दू ही है। बल पूर्वक व लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन करवाया गया था। आज किसी भी धर्म का व्यक्ति अगर स्वेच्छा से अपना धर्म बदलकर हिन्दू धर्म में लौट रहा है तो इसे धर्म परिवर्तन नही बल्कि परावर्तन कहा जायेगा। क्योकि धर्म परिवर्तन से सिर्फ पूजा पद्धति बदलती है लेकिन हिन्दू कभी भी अपना मूल स्वभाव नही छोड़ सकता।योगी ने विधर्मियों को चेताते हुए कहा कि हिन्दू धर्म में घर वापसी करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का हम दोनों हाथ खोलकर स्वागत करेगे। लेकिन अगर किसी ने गलती से भी हमारे धर्म व संस्कृति पर प्रहार किया तो ईट का जवाब पत्थर से दिया जायेगा। योगी ने हिन्दू संस्कृति को सनातन व पूरे विश्व का सिरमोर बताया। उन्होने कहा कि मुसलमान पूरे विश्व में अमन व चैन को बर्बाद कर रहे है। अब हिन्दू को कायरता छोड़कर आगे बढऩा होगा। उन्होने सभी लोगों को गौरक्षा करने का भी आहवान किया। लगभग एक घण्टे के अपने भाषण में आदित्यनाथ ने सम्मेलन में मौजूद प्रत्येक हिन्दू को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इससे पूर्व सम्मेलन की शुरूआत मां भारती, सरस्वती व भगवान श्रीराम के चित्र पर दीप जलाकर की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रिय प्रचारक दुर्गादास ने कहा कि मुसलमान भारत में तेजी से बढते जा रहे है। अगर हिन्दू कमजोर रहा तो हमारी आने वाली पीढियों को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। उन्होने कहा कि जो कमजोर थे उन्होने राजनिती के लिए मुसलमानों का सहारा लिया है। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुल्ला मुलायम सिंह यादव इसके सबसे बडे उदाहरण है। दुर्गादास ने सभी हिन्दूओं को जाति पाति व दलित पतित का भेदभाव भुलाकर आगे बढने की अपील की। साथ ही भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शीघ्र से शीघ्र जामा मस्जिद के शाही इमाम बुखारी को जेल में डालने की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के प्रत्येक हिन्दू के समान के प्रतिक है। अगर प्रधानमंत्री का समान इस देश का मुसलमान नही कर सकता तो यह प्रत्येक हिन्दू की बेईज्जती है। विहिप के राधेश्याम गौतम ने कहा कि हिन्दू परिषद के पचास वर्ष पूर्ण होने पर देशभर के एक हजार जिलों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। उन्होने बताया कि समय समय पर केवल धर्म के जरीये भारतभूमि को तोड़ा गया है। 16 वीं सदी में ईरान, 19 वीं सदी में अफगानिस्तान के बाद पाकिस्तान व बांग्लादेश को भारत से अलग किया जा चुका है। अगर बांटने की यही नीति जारी रही तो इस देश पर भी बडा संकट मंडरायेगा। गौतम में कहा कि अगर हिन्दू समाज एक हुआ तो भगवान श्रीराम पून: अयोध्या के सिंहासन पर बैठेगे। विशिष्ठ अतिथि बीडी गुर्जर, डॉ. के के गुप्ता, कैलाश आचार्य ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में आयोजकों ने आये हुए अतिथियों का तलवार व गदा भेंट कर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष पूरणमल भरगड़, केदारमल टांक ने अतिथियों व आमजन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में रमेश सवाईका, राजेश कसाणा, राजेन्द्र रावत, सोनू तिवाड़ी, मोहनलाल, घनश्याम, विनोद, मिन्टु चौधरी सहित बडी संख्या में विहिप कार्यकर्ता व हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810







