सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

रावतसर कस्बे की गौशालाओ मे गोपाष्टमी के अवसर पर दिनभर गौ पूजा व हवन आदि के कार्यक्रम आयोजित किये

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

खबर - जगत जोशी रावतसर:- गोपाष्टमी के अवसर पर कस्बे की गौशालाओ मे मंगलवार को दिनभर गौ पूजा व हवन आदि के कार्यक्रम आयोजित किये गये। श्रीकृष्ण गौ शाला सेवा समिति मे हवन व गौ पूजा की गयी। इसमे सैकड़ो महिलाओ व पुरूषो ने भाग लिया। इस दौरान चेतराम मटोरिया, नारायण अग्रवाल व जगदीश सोनी ने 51-51 हजार रूप्ये भैट किये। औमप्रकाश मिमाणी, मुरली मनोहर मंन्दिर महिला मण्डल , सुरेन्द्र चाण्डक ने 31-31 हजार रूप्ये, पूर्णराम भादू ने साढे 25 हजार ,प्रेमसिंह सुडा ने 21 हजार रूप्ये दान दिये। वही औमप्रकाश कर्वा ने हैड पम्प के लिए 25 हजार व पन्ना लाल जाजू की स्मृति मे उनके परिजनो ने 12 पखें भैट किये। पूर्व विधायक धर्मेन्द्र मोची, पालिका अध्यक्ष नीलम सहारण, उपाध्यक्ष कृष्ण लाल शर्मा, अजय सिंह शेखावत, पतराम अग्रवाल, सचिव लालचन्द छापोला, अनिल सरावगी, समुन्द्र स्वामी, जगदीश सोनी ने दानदाताओ का आभार प्रकट किया।

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें