दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!

*राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एनएसयूआई ने बढ़ती बेरोज़गारी के कारण जूते पालिस करके विरोध प्रदर्शन किया*
नेशनल स्टूडेंट युनियन आफॅ इंडिया (एनएसयूआई) ने स्वामी विवेकानंद जी जन्मदिवस यानी राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर शास्त्री भवन के सामने बढ़ती बेरोज़गारी के विरोध में जूते पालिस करके विरोध प्रदर्शन किया।
एनएसयूआई के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव विनोद झाकर एवं प्रदेश अध्यक्ष अक्षय लाकरा के नेतृत्व में जूते पालिस करके भाजपा सरकार को आईना दिखाया कि उनकी गलत नीतियों के कारण आज देश का युवा जूते पालिस करने के लिए मजबूर है।
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीरज कुंदन जी का कहना है कि भारत में पिछले 45 वर्षो मे सबसे ज्यादा बेरोज़गारी है। CMIE के मुताबिक नवंबर में बेरोज़गारो की संख्या 2.75 करोड़ थी जो दिसम्बर में बढ़कर 3.87 करोड़ हो गयी है। जिससे पता चलता है कि भारत में प्रति महीना लाखों लोग बेरोज़गार हो रहे है। और इस सब की जिम्मेदार मोदी सरकार एवं उसकी गलत नीतियां है।
स्वामी विवेकानंद जी का कहना था कि युवाओं की तरक्की ही देश की तरक्की है लेकिन आज देश का युवा बढ़ती बेरोजगारी के कारण जूते पालिस एवं पकौड़ा तलने पर मजबूर है। इसलिए आज हमने जूते पालिस करके केन्द्र सरकार को बढ़ती बेरोज़गारी पर आईना दिखाने का काम किया है।