सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

रितेश पांडेय के नये गाने में तिलकधारी पुरोहित की धर्मपत्नी की कथा और व्यथा हुआ वायरल

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

हेलो कौन फेम भोजपुरी के लोकप्रिय सिंगर - एक्टर रितेश पांडेय का नया गाना आज ‘पत्नी की कथा और व्यथा – घंटी’ आज रिलीज के साथ वायरल हो गया है. ‘पत्नी की कथा और व्यथा – घंटी’ गाने का थीम एक तिलकधारी पुरोहित और उनकी धर्मपत्नी की कथा व व्यथा पर आधारित है. इसमें रितेश पांडेय खुद पुरोहित के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी की रूप में नीलम गिरी की केमेस्ट्री बेहद आकर्षक है. रितेश का यह गाना वर्ल्‍ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो चुका है, जिसको रिलीज के बाद महज कुछ ही घंटों में 2 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.

लिंक : https://youtu.be/-vzy_5kJae4

‘पत्नी की कथा और व्यथा – घंटी’ के रिलीज के बाद रितेश पांडेय ने कहा कि यह गाना हमने अपने अंदाज में प्रस्तुत किया है एक पति की कलम से.... तो आप लोग इस गाने को सुने और अपना प्यार स्नेह दीजिये. आपको बता दें कि रितेश पांडेय भोजपुरी के नए जेनरेशन के वायरल स्‍टार हैं, जिनके गाने Hello Kaun, लहंगा लखनऊआ जैसे कई गानों ने म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री में धमाल मचाया था.

रितेश पांडेय गीत संगीत के साथ अच्‍छे एक्‍टर भी हैं और उन्‍होंने अपनी कई फिल्‍मों में शानदार अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाने का काम किया है. अभी उनकी फिल्म डोली रिलीज को तैयार है, जिसमें वो अक्षरा सिंह के साथ नजर आने वाले हैं, जबकि हाल ही में रितेश ने दो फिल्म 'प्रजातंत्र' और 'दंगा' काजल राघवानी के साथ साइन की है.

विषय

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें