सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

रोहिणी क्षेत्र में ‘आप’ उम्मीदवार पर पैसा बांटने का आरोप

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली, 27 फरवरी। दिल्ली नगर निगम उप-चुनाव में रोहिणी सी वार्ड से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री राकेश गोयल ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार श्री रामचंद्र पर जनता को खुलेआम पैसा बांटने का आरोप लगाते हुए उनका नमांकन रद्द करने की शिकायत दर्ज कराई है।

श्री राकेश गोयल ने कहा कि ‘आप’ उम्मीदवार का जनता को पैसा बांटने का काम आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। इस मामले में श्री गोयल ने फोटो जारी करते हुए क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी से मामले की जांच कराने की मांग की है।

प्रदेश के महामंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि दो दिन पूर्व मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल ने इस क्षेत्र में पदयात्रा की थी, जिसके बाद भी ‘आप’ के नेताओं का पैसा बांटने वाला एक वीडियो वायरल हुआ था। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पैसे के दम पर चुनाव जीतने का कुप्रयास कर रही है।

विषय

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें