सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

लक्ष्मी नृसिंह महायज्ञ का भूमि पूजन 23 को

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

बीकानेर। श्री लक्ष्मी नृसिंह महायज्ञ का भूमि पूजन 23 फरवरी को सुबह 11 बजे होगा। यज्ञाचार्य पं. योगेश बिस्सा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुरली मनोहर मैदान, भीनासर में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ, आसोतरा के पीठाधीश्वर तुलछाराम महाराज के सानिध्य में होगा। पं. बिस्सा के अनुसार बीकानेर की धरा पर वृहद लक्ष्मीनृसिंह 1008 कुण्डात्मक महायज्ञ का यह आयोजन आगामी 10 से 14 मार्च तक चलेगा। इसमें बीकानेर के अलावा दूरदराज क्षेत्रों के श्रद्धालु भी शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि निरंजन पीठाधीश्वर महामण्डेलश्वर स्वामी पुण्यानंद गिरी महाराज के आशीर्वाद एवं ब्रह्मलीन खेताराम महाराज की कृपा से हो रहे इस आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है।

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें