दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!

नई दिल्ली, (योगराज शर्मा)।
राजधानी दिल्ली भले ही देश और दुनियां के खूबसूरत शहरो में से एक कही और गिनी जाती हो, लेकिन यहां की नाईटलाइफ आज भी लडकियों के लिए सुरक्षित नहीं है। सैंकडो की संख्या में यहां क्लब, बार, रेस्टरां और डिस्क है। जहां की नाइटलाइफ, किसी भी युवा के लिए आकर्षक हो सकती है, लेकिन आज भी लड़कियां रात की इन पार्टियों में जाने के लिए खुद को सुरक्षित नहीं मानतीं। कुछ ऐसा ही कहना है दिल्ली की सोशल एक्टिविस्ट और इवेंट व पार्टी ओर्गेनाइजर सलोनी सिंह का। उन्होने आज की दिल्ली से एक खास बातचीत में कहा कि दिल्ली में पार्टी, क्लब लाइफ के लिए जरुरी है कि एक अच्छा ग्रुप बना हो,जिसमें विश्वास वाले दोस्त शामिल हो, जो उनके साथ आने जाने और घऱ तक सुरक्षित पहुंचाने में निस्वार्थ मदद कर सकें। सलोनी सिंह का कहना है कि मुंबई में भले ही आज भी आधी रात को लडकियां कैब, आटो या अन्य साधनों से पार्टींज से घर तक जाने मे सेफ महसूस करती हों, लेकिन दिल्ली में ये समस्या आज भी बनी हुई है। जिसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाने ही चाहिए।
मीडिया जगत से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बडा नाम कमाने वाली सलोनी सिंह ने अपने अनुभव बांटते हुए बताया कि करीब 8 साल तक उन्होने प्रिंट मीडिया से टीवी चैनलों में बिजनेस रिपोर्टिंग और मार्केटिंग हेड तक महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। इसी दौरान उनकी मुलाकात बिजनेस जगत की बडी हस्तियों से हुई जिनमें कुछ नामी बिल्डर्स थे तो कुछ सफल व्यवसायी। जो अपनी कंपनियों के लिए इवेंटस करवाते और काफी खर्च करते थे। इसी दौरान सलोनी सिंह की दिलचस्पी इवेंटस इंडस्ट्री की तरफ बढी और उन्होने कुछ नामी डिजाइनर्स के साथ मिल कर कुछ फैशन शो आयोजित करवाए। इन शो की सफलता पर पार्टीज भी ओर्गेनाइज होती गईं। और उनका दायरा पेज 3 इंडस्ट्री के दिगग्जों के साथ बढने लगा। पार्टीज में मिलना, ड्रिंकस, डांस डिनर के साथ साथ अच्छे संबंध अच्छे सेलीब्रीटीज से बनने लगे। सलोनी सिंह बताती है कि इसी दौरान विभिन्न क्लब संचालकों ने उन्हें मीडिया मैनेजमेंट, पीआर वर्क और सेलीब्रीटी मैनेजमेंट के लिए हायर करना शुरु किया। और उनके मुताबिक रिजल्टस आए तो उनकी पहचान और दायरा बढता गया। आज स्थिति ये है कि पार्टी ओर्गेनाइजर्स में उनका एक बडा नाम है। उनको लोग नए क्लब शुरु करने, उनके मेनेजमेंट, फूड टेस्टिंग, और इंटीरियर आदि के लिए सुझाव के लिए बुलाने लगे है। उनका कहना है कि एक लडकी होने के नाते कुछ मुश्किले भी आईं, लेकिन वो मीडिया जगत की बिंदास निडर लडकी है, तो स्थिति को हैंडल करना उन्हें आता है। उनका कहना है दिल में इच्छा और अटल इरादे हों तो सब संभव है।