दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


आज की दिल्ली/योगराज शर्मा
आत्मरक्षा ही एक साथन है जिसके जरिए, महिलाओ और युवतियों को सशक्त बनाया जा सकता है। ये कहना है समाजसेविका पूनम वत्स त्यागी का, जो बाहरी दिल्ली में एक बार फिर सेल्फ डिफेंस शिविर आयोजित करके लडकियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने की तैयारी कर रही हैं। महिला शक्ति जन जागृति मंच नाम की संस्था के माध्यम से समाज की सेवा में लगी पूनम जी कहती हैं कि महिला अपराध, छीनाझपटी, चेन स्नेचिंग, छेडछाड आदि की वारदातो से देश चिंतित है। लेकिन इस चिंता को केवल सरकार या पुलिस पर छोड देना उचित नहीं है। इसके लिए समाज को जागृत होना होगा। हमे खुद आगे बढना होगा। अपनी बेटियों को ताकतवर बनाना होगा, शरीर से भी मानसिक तौर पर भी। इसका एक माध्यम है सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देना। इससे लडकियां न केवल मनचलों को सबक सिखा सकेंगी, बल्कि अपने माता पिता की चिंता भी कम करेंगी।