दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


लायंस क्लब दिल्ली पश्चिम विहार गोल्ड के सौजन्य से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, इसमें 15 चिकित्सको को ट्रॉफी देकर उनका सम्मान किया गया।
इस मौके पर जनपद अध्यक्ष दीपक जोशी ने मुख्य अतिथि, उप जनपद अध्यक्ष भारत भूषण दुआ ने अति विशिष्ट अतिथि तथा अनीता गुप्ता जिंदल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर लायंस क्लब के सदस्य एवं प्रमुख समाजसेवी अनिल गुप्ता ने कहा कि चिकित्सक भगवान का रूप होता है। उन्होंने कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किए बिना अपनी जिम्मेदारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ निभाया। इसके लिए वह उन्हें सैल्यूट करते हैं।
इस मौके पर प्रोजेक्ट के चेयरपर्सन मीनू गोयल, मनीष साहनी, प्रधान रोहित गुप्ता, सचिव प्रवीण कूलवाल, कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, निवर्तमान प्रधान ललित मुटरेजा आदि थे।
विषय