दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन
कोविड-19 महामारी के चलते पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। अधिकतर देश में लॉकडाउन लगा हुआ है और ऐसी स्थिति में विश्व में आर्थिक संकट पैदा हो गया है। इन हालात में बाजार में भी जोखिम पहले से ज्यादा बढ़ गए हैं। ऐसे में ज्यादातर निवेशक एक ऐसे विकल्प की तलाश कर रहे हैं, जहां उन्हें कम रिस्क हो और साथ ही बेहतर रिटर्न मिल सके।
अधिक विश्वसनीय होने के कारण अब निवेशक सरकारी गारंटी वाली सेविंग्स स्कीम्स खासकर कम अवधि वाली बचत योजनाओं में मौके तलाश रहे हैं। निवेशकों को मार्केट एक्सपर्ट सुरक्षित निवेश की सलाह दे रहे हैं। एक्सपर्ट के अनुसार पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में निवेश करके न केवल अच्छी बचत की जा सकती है बल्कि अमीर बनने के अपने सपने को पूरा किया जा सकता है।
इस तरीके से निवेश करने से बन सकते हैं करोड़पति
इस समय पीपीएफ पर 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। अगर आप 25 साल की उम्र से हर महीने 6 हजार रुपये का निवेश करते है। 35 साल बाद यह रकम एक करोड़ रुपये के पार हो जाएगी। 7.1 फीसदी के ब्याज से 35 साल तक हर महीने 6 हजार रुपये की बचत 1 करोड़, 8 लाख, 94,988 रुपये हो जाएगी।
विषय