सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

लॉकडॉउन में नोएडा में गेस्‍ट हाउस में बेफ्र‍िक्री से चल रहा था सेक्‍स रैकेट, ग्राहकों के साथ लड़कियां पकड़ी गईं

vinay motiani1 मिनट में पढ़ें

आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन :

गौतमबुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा इलाके में लॉकडाउन के दौरान चप्पे पर मौजूद पुलिस से बेफिक्र एक गैंग देह व्यापार का अड्डा चला रहा था. यह सेक्‍स रैकेट एक गेस्ट हाउस में चल रहा था. पुलिस ने जब छापा मारा तो दो लड़कियां, ग्राहक और गेस्ट हाउस कर्मचारी रंगे हाथ पकड़े गए.

घटना की पुष्टि ग्रेटर नोएडा डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने की. डीसीपी के मुताबिक, छापा सिग्मा-1 सोसायटी स्थित गेस्ट हाउस में मारा गया. पुलिस ने छापे में गेस्ट हाउस मालिक अनीश कश्यप, मैनेजर दीपाल कृष्ण सहित राहुल, नीरज के संग दो महिलाओं को भी पकड़ा है.

छापे के दौरान पुलिस को मौके से 7 मोबाइल फोन, गर्भ निरोधक, स्कूटी, 2 बाइक, कई एटीएम कार्ड, गर्भ निरोधक गोलियां, करीब 12 हजार रुपए नकद, कुछ आधार कार्ड भी मिले हैं. इन सभी को सील करके पुलिस ने कब्जे में ले लिया है.

इस बारे में पुलिस ने थाना-बीटा-2 में केस दर्ज कर दिया है. नोएडा पुलिस ट्वीट कर बताया है कि अनैतिक देह व्यापार करने वाले रैकेट का खुलासा, 4 पुरुष व 2 महिलाए गिरफ्तार.

विषय

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें