इस शिव मंदिर में प्रकृति करती है 24 घंटे जलाभिषेक, सालभर नहीं रुकती जलधारा, सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़


बीकानेर। लोकदेवता बाबा रामदेव का माघ शुक्ल दशमी का निकटवर्ती गांव सुजानदेसर सहित अनेक रामदेव मंदिरों में मेला भरा । सुबह बाबा रामदेव की पूजा अर्चना के साथ शुरू हुए मेले में बड़ी संख्या में आसपास के क्षेत्रों व ग्रामीण इलाकों से पहुंचे नर-नारियों ने बाबा के दर्शन किए और घर-परिवार में खुशहाली रहने की कामना की। मंदिर पहुंचे लोगों ने बाबा की ज्योत के दर्शन किए और आरती में भाग लिया। मेले के चलते मंदिर के आसपास बड़ी संख्या में प्रसाद, फू ल माला व अन्य खाद्य सामग्री बेचने वाली अस्थाई दुकानें सजी रही। सर्दी का मौसम होने के कारण सुबह मंदिर में अपेक्षाकृत भीड़ कम रही लेकिन दोपहर बाद भक्तों की संख्या में वृद्वी होती दिखाई दी। एम एम स्कूल के पास स्थित बाबा रामदेव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। पुजारी सुंदरलाल जोशी ने बताया कि बाबा रामदेव की प्रतिमा का पंचामृत स्नान के बाद श्रृंगार किया गया और महाप्रसाद चढ़ाया गया। सायं काल में महाप्रसादी के बाद जागरण का आयोजन हुआ। जिसमें शहर के नामचीन कलाकरों ने बाबा के भजनों की प्रस्तुतियां दी।
(function(i,s,o,g,r,a,m){i['GoogleAnalyticsObject']=r;i[r]=i[r]||function(){ (i[r].q=i[r].q||[]).push(arguments)},i[r].l=1*new Date();a=s.createElement(o), m=s.getElementsByTagName(o)[0];a.async=1;a.src=g;m.parentNode.insertBefore(a,m) })(window,document,'script','//www.google-analytics.com/analytics.js','ga');
ga('create', 'UA-53833829-1', 'auto'); ga('send', 'pageview');
Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810







