सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

वरिष्ठ नागरिकों से निःशुल्क तीर्थ यात्रा के आवेदन आमंत्रित

Journalist Today Network2 मिनट में पढ़ें

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना-2016
बांसवाड़ा-देवस्थान विभाग की ओर से वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना-2016 के तहत राजस्थान के वरिष्ठ नागरिकों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की निःशुल्क यात्रा के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अतिरिक्त जिला कलक्टर परशुराम धानका ने देवस्थान विभाग द्वारा जारी पोस्टर की प्रतियां जिले के सभी तहसीलदारों को भिजवाते हुए उन्हें अपने कार्यालय में चस्पा करवाने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि अधिकाधिक पात्र लोगों से आवेदन करावें ताकि वरिष्ठ नागरिक इस यात्रा का लाभ उठा सकें।
आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर:
धानका ने बताया कि निःशुल्क यात्रा के लिए वरिष्ठ नागरिकों से आवेदन पत्र ई-मित्र/ऑनलाईन के माध्यम से आगामी 25 नवम्बर तक मांगे गए हैं। यात्रा के तहत वरिष्ठ नागरिक जगन्नापुरी, वैष्णोदेवी, द्वारकापुरी, अमृसर, शिरड़ी, गया-काशी, गोवा, सम्मेदशिखर, तिरूपति, बिहार शरीफ, रामेश्वरम्, पटना साहिब तथा श्रवणबेलगोला की निःशुल्क यात्रा कर सकेंगे। यह यात्रा जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर, बीकानेर एवं अजमेर से प्रस्थान करेगी।
तीर्थ यात्रा के लिए यह होगी पात्रता:
धानका ने बताया कि राजस्थान के मूल निवासी एवं 60 या अधिक आयु के, हवाई जहाज से यात्रा के लिए 70 वर्ष या अधिक आयु के व्यक्ति ही पात्र होंगे। इसके अलावा आवेदक आयकरदाता न हो, इस योजना के अन्तर्गत पूर्व में यात्रा न की हो, भिक्षावृत्ति पर जीवनयापन न करने वाला होना चाहिए। यात्रा के लिए आवेदक शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्षम हों और किसी संक्रामक रोग यथा टी.बी. कांजेस्टिव कार्डियक, श्वांस में अवरोध संबंधी बीमारी कोरोनरी अपर्याप्तता कोरीनरी थ्रोम्बोसिस मानसिक व्याधि, संक्रामक कुष्ठ आदि से प्रसित नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही केन्द्र सरकार, राज्य सरकार के उपक्रम, स्थानीय निकाय से सेवानिवृत्त कर्मचारी, अधिकारी व उनके जीवन साथी यात्रा के पात्र नहीं होंगे। उन्होंने बताया किआवेदन संबंधी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देवस्थान विभाग की वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट देवस्थान डॉट जीओवी डॉट इन से प्राप्त की जा सकती है

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें